JEE Advanced 2025: आईआईटी जोधपुर के लिए जेईई एडवांस में कितने अंक चाहिए? रैंक, कटऑफ और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | March 10, 2025 | 06:55 PM IST | 3 mins read
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर अपने 10 विभागों और 3 अध्ययन विद्यालयों के माध्यम से यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और पीएचडी पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देता है।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Nowनई दिल्ली: भारत के राजस्थान राज्य में स्थित भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान जोधपुर (IIT Jodhpur) एक सार्वजनिक तकनीकी विश्वविद्यालय है। देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी पहले स्थान पर है। आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। जेईई एडवांस में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख में रैंक लाना होता है। जेईई मेन और जेईई एडवांस एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
IIT Jodhpur NIRF Ranking: आईआईटी जोधपुर रैंकिंग
एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में आईआईटी जोधपुर को ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में 28वें स्थान पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त, NIRF 2024 रैंकिंग में आईआईटी जोधपुर (IITJ) को समग्र श्रेणी में 68वां स्थान दिया गया है। साल 2020 से आईआईटीजे की रैंकिग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आईआईटी जोधपुर के स्नातक बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए 75% अंकों में 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही उम्मीदवार के पास वैध जेईई एडवांस स्कोर होना चाहिए। आईआईटी जोधपुर मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और साइंस स्ट्रीम में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
IIT Jodhpur Courses: आईआईटी जोधपुर पाठ्यक्रम
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर अपने 10 विभागों और 3 अध्ययन विद्यालयों के माध्यम से यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और पीएचडी पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देता है। यूजी स्तर पर आईआईटी जोधपुर 8 विशेषज्ञताओं में 4 वर्षीय बीटेक और 2 विशेषज्ञताओं में बीएससी तथा पीजी स्तर पर 2 वर्षीय एमएससी, एमटेक और एमबीए पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसके अलावा, एमएससी एमटेक और एमटेक पीएचडी प्रोग्राम जैसे एकीकृत पाठ्यक्रम भी आईआईटीजे द्वारा पेश किए जाता हैं। बीटेक और एमबीए आईआईटी जोधपुर के प्रमुख कार्यक्रम हैं।
IIT Jodhpur BTech Branches: आईआईटी जोधपुर बीटेक ब्रांच
आईआईटी जोधपुर में निम्नलिखित स्नातक बीटेक शाखाओं में योग्य और पात्र छात्र एडमिशन ले सकते हैं:
- बायो इंजीनियरिंग (BE)
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)
- एआई एंड डेटा साइंस (AI & DS)
- केमिकल इंजीनियरिंग (CE)
- मटेरियल इंजीनियरिंग (ME)
- सिविल एंड इंफ्रॉटेक्चर इंजीनियरिंग (C & IE)
IIT Jodhpur BTech Fees: आईआईटी जोधपुर बीटेक फीस
आईआईटी जोधपुर में पाठ्यक्रम और कैटेगरी (जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीएच आदि) के अनुसार उम्मीदवारों के लिए फीस अलग-अलग है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में शैक्षणिक वर्ष आईआईटी जोधपुर शुल्क संरचना की जांच कर सकते हैं:
शैक्षणिक वर्ष 2024-24 के लिए प्रति सेमेस्टर शुल्क संरचना -
| क्रम संख्या | विवरण | छात्रावासी | डे स्कॉलर |
|---|---|---|---|
| ए | ट्यूशन फीस | अनुलग्न - 1 के अनुसार | अनुलग्न - 1 के अनुसार |
| बी | प्रवेश फीस | 3,800 | 3,800 |
| सी | दीक्षांत समारोह शुल्क शुल्क (वन टाइम) | 3,000 | 3,000 |
| डी | सेमेस्टर फीस | 27,250 | 3,000 |
| ई | रिफंडेबल डिपॉजिट (वन टाइम) | 8,000 | 8,000 |
| कुल | 42,050 | 34,800 | |
| एफ | प्रायोगिक एवं व्यावसायिक विकास शुल्क | 2,00 | 2,000 |
ट्यूशन फीस -
| क्रम संख्या | पाठ्यक्रम का नाम | ट्यूशन फीस प्रति सेमेस्टर (रुपए) |
|---|---|---|
| 1 |
बी.टेक./बी.एस. (पारिवारिक आय 1 लाख से कम) |
0 |
| 2 |
बी.टेक./बी.एस. (पारिवारिक आय 1 से 5 लाख के बीच) |
33,333 |
| 3 |
बी.टेक./बी.एस. (पारिवारिक आय 5 लाख से अधिक) |
1,00,000 |
| 4 |
बी.एस.सी.-बी.एड. (पारिवारिक आय 1 लाख से कम)
|
0 |
| 5 |
बी.एस.सी.-बी.एड. (पारिवारिक आय 1 से 5 लाख के बीच
|
16,667 |
| 6 |
बी.एस.सी.-बी.एड. (पारिवारिक आय 5 लाख से अधिक)
|
50,000 |
IIT Jodhpur JEE Advanced Cutoff 2025: आईआईटी जोधपुर जेईई एडवांस कटऑफ
आईआईटी जोधपुर जेईई एडवांस कटऑफ 2025 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी की जाएगी। प्रत्येक कैटेगरी और कोर्स के लिए आईआईटी जोधपुर जेईई एडवांस 2025 कटऑफ अलग-अलग होगी। आईआईटी जोधपुर में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए अभी तक जेईई एडवांस कटऑफ 2025 की घोषणा नहीं की गई है। जेईई एडवांस परीक्षा समाप्त होने के बाद जोसा की ओर से जेईई कटऑफ अंक की घोषणा की जाएगी। जेईई एडवांस परीक्षा में आईआईटी जोधपुर बीटेक न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
IIT Jodhpur JEE Advanced Cutoff 2025: आईआईटी जोधपुर जेईई एडवांस कटऑफ
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में पिछले वर्षों की आईआईटी जोधपुर जेईई एडवांस कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
| पाठ्यक्रम | 2022 | 2023 | 2024 |
|---|---|---|---|
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
|
3155 | 2940 | 2776 |
|
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
|
237 | 238 | 252 |
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
|
1368 | 1349 | 1290 |
|
बायोइंजीनियरिंग
|
7309 | 7520 | 6952 |
|
केमिकल इंजीनियरिंग
|
4649 | 4344 | 4015 |
|
मैटेरियल्स इंजीनियरिंग
|
6535 | 6939 | 6008 |
|
सिविल एंड इंफ्रॉटेक्चर इंजीनियरिंग
|
6297 | 5933 | 5948 |
|
एआई एंड डेटा साइंस इंजीनियरिंग
|
1060 | 1090 | 990 |
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी रायपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
एनआईटी रायपुर बीटेक पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ हासिल किया है। साथ ही कक्षा 12वीं की परीक्षा 75 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण की हो।
Abhay Pratap Singh | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी