JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें
Saurabh Pandey | March 11, 2025 | 07:33 PM IST | 2 mins read
आईआईटी रोपड़ में बी.टेक प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपनी 12वीं कक्षा न्यूनतम 75% अंकों के साथ पूरी की होनी चाहिए। संस्थान में फाइनल प्रवेश के लिए वैलिड जेईई स्कोर की आवश्यकता होगी। जेईई स्कोर 2025 के आधार पर ही आपको आगे की काउंसलिंग के लिए चुना जाएगा।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ में विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश उम्मीदवारों की रैंक और जेईई एडवांस में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। रैंक हर वर्ष बदलती रहती है और स्टडी ब्रान्च, उम्मीदवार की श्रेणी और उपलब्ध सीटों की संख्या जैसे कारकों पर निर्भर करती है।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
सीएसई ब्रान्च में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में 2200+ रैंक के साथ 200+ स्कोर करने की आवश्यकता है, जबकि सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, और केमिकल जैसी अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए उम्मीदवारों को 140 से 200 के बीच स्कोर करना चाहिए और 2000 से 11,000 रैंक हासिल करनी चाहिए।
JEE Advanced 2025: पात्रता मानदंड
आईआईटी रोपड़ में बी.टेक प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपनी 12वीं कक्षा न्यूनतम 75% अंकों के साथ पूरी की होनी चाहिए। संस्थान में फाइनल प्रवेश के लिए वैलिड जेईई स्कोर की आवश्यकता होगी। जेईई स्कोर 2025 के आधार पर ही आपको आगे की काउंसलिंग के लिए चुना जाएगा।
आईआईटी की सभी शाखाओं के लिए काउंसलिंग एक साथ की जाती है और रोपड़ कैंपस का चयन करने के लिए आपको अपनी काउंसलिंग के समय उसी का चयन करना होगा। एक बार विकल्प भर दिए जाने और काउंसलिंग हो जाने के बाद, आप समय पर वहाँ रिपोर्ट करके और कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताओं को पूरा करके अपने इच्छित कॉलेज में प्रवेश पा सकेंगे।
JEE Advanced 2025: कटऑफ
आईआईटी कट-ऑफ स्कोर विभिन्न पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के लिए उपलब्ध विभिन्न सीटों पर भी निर्भर करता है। सीटों की संख्या जितनी अधिक होगी, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी और सीटों की संख्या जितनी कम होगी, कट-ऑफ उतनी ही अधिक होगी।
JEE Advanced 2025: फीस स्ट्रक्चर
आईआईटी रोपड़ में जेईई एडवांस्ड के तहत एडमिशन के लिए कॉशन मनी के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा। एकमुश्त फीस 5,800 रुपये, ट्यूशन फीस प्रति सेमेस्टर 1,00,000 रुपये, अन्य फीस प्रति सेमेस्टर 7,300 रुपये, वार्षिक फीस 750 रुपये यानी कुल मिलाकर 1,23,850 रुपये का भुगतान करना होगा।
JEE Advanced 2025: हॉस्टल फीस
- मेस कॉशन मनी - 6,000 रुपये
- एकमुश्त फीस - 5,000 रुपये
- हॉस्टल शुल्क प्रति सेमेस्टर - 6,300 रुपये
- अन्य फीस प्रति सेमेस्टर - 3,000 रुपये
- मेस एडवांस प्रति सेमेस्टर - 22,260 रुपये
- कुल - 42,560 रुपये
JEE Advanced 2025: संभावित कटऑफ
|
बीटेक प्रोग्राम |
संभावित ओपनिंग रैंक |
संभावित क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|
|
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) |
1100- 1200 |
2300 - 2500 |
|
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) डेटा इंजीनियरिंग (डीई) |
2200 - 2400 |
2600 - 2800 |
|
मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग |
1700 - 1900 |
3000 - 3200 |
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) |
3300 - 3500 |
5300 - 5700 |
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) |
6600 - 6900 |
8000 - 8400 |
|
इंजीनियरिंग फिजिक्स (ईपी) |
7000 - 7500 |
8800 - 9500 |
|
केमिकल इंजीनियरिंग |
8500 - 8800 |
9700 - 10200 |
|
सिविल इंजीनियरिंग |
9200 - 9600 |
10800 - 11500 |
|
धातुकर्म और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग |
10000 - 10300 |
11500 - 12000 |
JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ एडमिशन के लिए रैंक
|
पाठ्यक्रम |
सीट टाइप |
ओपनिंग रैंक |
क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|---|
|
सिविल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) |
ओपन |
9223 |
10,771 |
|
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) |
ओपन |
1158 |
2234 |
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) |
ओपन |
3406 |
5209 |
|
इंजीनियरिंग फिजिक्स (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) |
ओपन |
6982 |
8763 |
|
केमिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी |
ओपन |
8597 |
9603
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी