JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पंजीकरण डेट जारी, पात्रता मानदंड, शुल्क; परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | December 21, 2024 | 10:23 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद होना चाहिए। जेईई एडवांस्ड में एक उम्मीदवार अधिकतम दो बार लगातार वर्ष में शामिल हो सकता है।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Nowनई दिल्ली : आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल, 2025 सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 2 मई, 2025 शुक्रवार, शाम 5 बजे तक रहेगी। इस समय अवधि के दौरान आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा का शुल्क भुगतान करना होगा।
JEE Advanced 2025: आवेदन शुल्क
जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल होने वाली सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों 1600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 3200 रुपये जमा करना होगा। विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क USD 100 है।
JEE Advanced 2025: पात्रता मानदंड
- जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।
- वर्ष 2024 या 2025 में पहली बार फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित अनिवार्य विषय के रूप में होनी चाहिए।
- जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद होना चाहिए।
- जेईई एडवांस्ड में एक उम्मीदवार अधिकतम दो बार लगातार वर्ष में शामिल हो सकता है।
JEE Advanced 2025: एडमिट कार्ड
जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार 18 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जेईई (मेन) आवेदन संख्या, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, पत्राचार के लिए पता और वर्ग।
JEE Advanced 2025: परीक्षा तिथि
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 तक, जबकि पेपर 2 2:30 बजे से 5:30 तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीबीटी मोड में परीक्षा देने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मॉक टेस्ट जरूर दें।
जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों का प्रतिशत इस प्रकार है-
जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए 10%, ओबीसी-एनसीएल के लिए 27%, एससी के लिए 15%, एसटी के लिए 7.5% और शेष सभी के लिए 40.5% है। इन पांच श्रेणियों में से PwD उम्मीदवारों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण उपलब्ध है।
JEE Advanced 2025: परीक्षा पैटर्न
जेईई एडवांस्ड 2025 प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के पास किसी भी समय पसंदीदा भाषा चुनने (और बीच में स्विच करने) का विकल्प होगा। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने अंक चाहिए। इस लेख में आईआईटी दिल्ली कटऑफ और पात्रता के बारे में जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी