Abhay Pratap Singh | April 23, 2025 | 11:19 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 मई और फीस जमा करने की लास्ट डेट 5 मई तय की गई है।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Now
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेईई मेन में शीर्ष 2,50,000 रैंक वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन सकते हैं।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
जेईई एडवांस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 मई और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 5 मई, 2025 तय की गई है। जेईई मेन उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी और पसंदीदा परीक्षा केंद्र के आधार पर जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन फीस 2025 का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा।
जेईई एडवांस 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
अधिसूचना के अनुसार, आईआईटी में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2025 एग्जाम पेपर-1 और पेपर-2 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी। जेईई एडवांस 2025 एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी महिला उम्मीदवारों और एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1600 रुपए तथा अन्य सभी उम्मीदवारों को 3200 रुपए जेईई एडवांस एप्लीकेशन फीस 2025 का भुगतान करना होगा। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई एडवांस 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
Abhay Pratap Singh