JEE Advanced Registration 2025: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन आज से jeeadv.ac.in पर शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | April 23, 2025 | 08:34 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस का आयोजन आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस बार आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस आयोजित कर रहा है।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से आज यानी 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से जेईई एडवांस 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
जेईई मेन 2025 में शीर्ष ढाई लाख रैंक हासिल करने और 2023, 2024 या 2025 में कक्षा 12 उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट ही जेईई एडवांस 2025 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। हालांकि, इस बार जेईई एडवांस के लिए 2,50,236 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। जेईई एडवांस परीक्षा दो पेपरों (पेपर 1 और पेपर 2) के लिए आयोजित की जाएगी।
JEE Advanced Registration Date: महत्वपूर्ण तिथियां
जेईई एडवांस का आयोजन आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- जेईई एडवांस 2025 रजिस्ट्रेशन डेट - 23 अप्रैल
- जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन 2025 की अंतिम तिथि - 2 मई, 2025
- जेईई एडवांस फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 5 मई, 2025
- जेईई एडवांस एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि - 11 मई, 2025
- जेईई एडवांस 2025 परीक्षा तिथि - 18 मई, 2025
JEE Advanced Registration Fees: आवेदन शुल्क
भारतीय उम्मीदवारों के लिए -
- सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 1600 रुपए शुल्क देना होगा।
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए फीस 1600 रुपए है।
- अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपए है।
ओसीआई/पीआईओ (I)6 उम्मीदवारों के लिए -
- फीमेल कैंडिडेट (जनरल, जनरल-पीडब्ल्यूडी) के लिए 1600 रुपए शुल्क।
- ओपन (जनरल-पीडब्ल्यूडी) के लिए पंजीकरण शुल्क 1600 रुपए है।
- ओपन (जनरल) के लिए जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन फीस 3200 रुपए है।
विदेशी कैंडिडेट और ओसीआई/पीआईओ (P)6 उम्मीदवारों के लिए -
- सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस - 100 यूएस डॉलर
- नॉन-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार के लिए फीस - 200 यूएसडी
JEE Advanced Official Website: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेईई एडवांस 2025 फॉर्म भर सकते हैं:
- जेईई एडवांस की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें व शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी