JEE Main 2025 Live: जेईई मेन जनवरी 29 शिफ्ट 2 एनालिसिस जारी; आंसर की, क्वेश्चन पेपर सॉल्यूशन, रिजल्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | January 29, 2025 | 10:52 PM IST | 8 mins read

जेईई मेन्स 2025 परीक्षा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई जैसे प्रमुख संस्थानों में इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।

एनटीए जेईई मेन जनवरी 2025 एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 जनवरी 29 परीक्षा की दूसरी पाली सफलतापूर्वक सम्पन्न कर ली है। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 जनवरी 29 परीक्षा विश्लेषण और कठिनाई स्तर यहां उपलब्ध कराया जाएगाे। विभिन्न कोचिंग संस्थान अनौपचारिक उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र समाधान भी जारी करेंगे।

जेईई मेन्स 2025 परीक्षा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई जैसे प्रमुख संस्थानों में इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी किया जा चुका है।

जनवरी 2025 सत्र के लिए आयोजित जेईई मेन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जेईई एग्जाम सेंटर पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025, स्व-घोषणा पत्र, वैध फोटो आईडी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना आवश्यक है।

Also read JEE Main 2025 Shift 2 Analysis: जेईई मेन जनवरी 29 शिफ्ट 2 का कठिनाई स्तर मध्यम, जानें टॉपिक वाइज एनालिसिस

एनटीए ने 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के लिए महाकुंभ के कारण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्रों को वाराणसी में स्थानांतरित कर दिया है। जेईई मेन जनवरी 2025 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी।

एनटीए ने तकनीकी समस्याओं के कारण ई-टैलेंट टेस्ट सेंटर, पीन्या, बेंगलुरु के 114 उम्मीदवारों के लिए 22 जनवरी को निर्धारित जेईई मेन्स 2025 परीक्षा को आज यानी 29 जनवरी के लिए पुनर्निर्धारित किया था।

दोनों शिफ्ट की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब कोचिंग संस्थान जल्द ही JEE Main 2025 का प्रश्नपत्र हल सहित जारी करेंगे। अब तक आयोजित परीक्षाओं में 28 जनवरी को छोड़कर अन्य दिनों का पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]