Santosh Kumar | January 31, 2025 | 10:49 PM IST | 8 mins read
उम्मीदवार जेईई मेन 2025 परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट इस वेबसाइट और एनटीए के आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
JEE Main 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश-विदेश के 598 परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा आयोजित की। एनटीए जल्द ही जेईई मेन सेशन 1 2025 की आंसर-की जारी करेगा। साथ ही एनटीए आज यानी 31 जनवरी से जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए ऐसा कर सकेंगे।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दो पालियों में 22 से 30 जनवरी 2025 तक जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा आयोजित की। जेईई मेन 2025 परीक्षा 284 भारतीय शहरों और 15 अन्य देशों के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए, जिससे उपस्थिति 94.4% रही। एनटीए अब जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए आवेदन पत्र जारी करेगा।
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, इसमें बदलाव हो सकता है। एनटीए अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा की तिथि जारी करेगा। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है।
JEE Main Session 2 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों जैसे फोटोग्राफ, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, कक्षा 10 की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
अगर एनटीए तय शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करता है तो जेईई मेन 2025 रिजल्ट सत्र 1 के लिए 12 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले NTA JEE Main 2025 फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।
जेईई मेन परीक्षा इंजीनियरिंग-आर्किटेक्चर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह अनिवार्य परीक्षा है। इसके माध्यम से NIT, IIIT, CFTI और अन्य टॉप कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
सत्र 1 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के मन में यह सवाल है कि जेईई मेन 2025 परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए। इस संबंध में जानकारी उम्मीदवारों के लिए इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar