Abhay Pratap Singh | February 18, 2025 | 11:00 PM IST | 5 mins read
जेईई मेन 2025 पेपर 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन बीआर्क, बीप्लान रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद पेपर 2 में उपस्थित हुए उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
परीक्षा एजेंसी एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 1 परिणाम के साथ ही जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की भी जारी करेगी। जेईई मेन 2025 पेपर 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी को किया गया था।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन परीक्षा प्रत्येक वर्ष दो सत्रों में आयोजित की जाती है। जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक लाने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। जेईई एडवांस में न्यूनतम कटऑफ हासिल करने वाले कैंडिडेट आईआईटी में प्रवेश ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को जेईई मेन पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का भी समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए जेईई मेन 2025 पेपर 2 अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक 289 भारतीय शहरों और 15 विदेशी स्थानों पर आयोजित की गई।
एनटीए के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 के लिए उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू है।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: