JEE Main 2025 Live: जेईई मेन सत्र 1 पंजीकरण कैसे करें; 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 06:43 PM IST | 4 mins read
जेईई सूचना विवरणिका 2025 में सत्र 1 और सत्र 2 के लिए जेईई मेन्स 2025 परीक्षा की तिथियां सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now testनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 और सत्र 2 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जेईई मेन शेड्यूल के अनुसार, सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 31 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि सत्र 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल, 2025 तक होगी।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
जेईई मेन 2025 सत्र 1 पंजीकरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से 22 नवंबर, 2024 तक आयोजित की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा।
एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित करेगा। हालांकि, पेपर 2ए और पेपर 2बी दोनों में उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
जेईई मेन सत्र 1 के लिए दिसंबर में और सत्र 2 के लिए मार्च 2025 में जेईई मेन करेक्शन विंडो शुरू की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने नाम, माता-पिता के नाम, श्रेणी, उप-श्रेणी, शहर व माध्यम और कक्षा 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण वर्ष और पाठ्यक्रम सहित योग्यता में आवश्यक परिवर्तन कर सकेंगे।
JEE MAIN Application Form 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती
प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से तीन दिन पहले JEE Main 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। JEE Main हाल टिकट में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र जैसे विवरण शामिल होंगे।
JEE MAINS 2025 Registration: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं ।
- पंजीकरण पृष्ठ पर “जेईई (मुख्य) - 2025 सत्र -1 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र” के लिंक पर क्लिक करें।
- “नया पंजीकरण” विकल्प का चयन करें और आवश्यक विवरण भरें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन पत्र पूरा करें।
- अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सबमिट किए गए फॉर्म की एक प्रति सहेजें।
अगली खबर
]UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जल्द, फाइनल आंसर की जारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रत्येक दिन दो पालियों में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कराई गई थी।
Abhay Pratap Singh | 4 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी