JEE Main Exam Date 2025: जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा तिथि jeemain.nta.nic.in पर जारी; एग्जाम 22 जनवरी से शुरू

Abhay Pratap Singh | January 1, 2025 | 11:06 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2025 परीक्षा सत्र 1 के लिए पेपर 1 का आयोजन दो शिफ्ट में और पेपर 2 का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाएगा।

JEE Main 2026 College Predictor

Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.

try now test
एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 1 जनवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2025 सत्र 1 (JEE Main 2025 exam session 1) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। कैंडिडेट जेईई एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।

ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पेपर-1 (बीई/बीटेक) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।। वहीं, जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए पेपर-2 का आयोजन एक शिफ्ट में 30 जनवरी, 2025 को किया जाएगा।

जेईई मेन 2025 में 3 पेपर बीटेक, बीई के लिए पेपर 1, बी आर्क के लिए पेपर 2ए और बी प्लान के लिए 2बी होंगे। जेईई मेन 2025 परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती के अलावा 13 भाषाओं असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।

Also read JEE Main 2025: एमएनएनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2025 में कितने मार्क्स चाहिए? कटऑफ और फीस जानें

NTA JEE Mains 2025: सत्र 1 परीक्षा कार्यक्रम

उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:

परीक्षा तिथि पेपर शिफ्ट
22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 पेपर 1 (बीई/बीटेक)

प्रथम पाली (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

द्वितीय पाली (दोपहर 03:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक)


30 जनवरी, 2025 पेपर 2ए (बी आर्क), पेपर 2बी (बी प्लानिंग) एंड पेपर 2ए & 2बी (बी आर्क और बी प्लानिंग) दूसरी पाली (दोपहर 03:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक)

JEE Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। जेईई मेन हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी जैसे विवरण होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]