Abhay Pratap Singh | January 10, 2025 | 03:31 PM IST | 3 mins read
जेईई मेन 2025 पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 90.78, ईडब्ल्यूएस को 75.62, ओबीसी-एनसीएल को 73.61, एससी को 51.98 और एसटी को 37.23 अंक प्राप्त करने होंगे।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
नई दिल्ली: भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों को एनटीए द्वारा आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम - मेन (JEE Main) में उपस्थित होना होता है। जेईई एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। जेईई मेन रैंक के आधार पर ही छात्रों को देश के शीर्ष संस्थानों में बीटेक कोर्स में दाखिला दिया जाता है। इस साल जेईई मेन 2025 परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
जेईई मेन रैंक के आधार पर ही उम्मीदवार आईआईआईटी, एनआईटी, जीआईएफटी सहित अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए पात्र होते हैं। वहीं, जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जेईई एडवांस (JEE Advance) परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए योग्य माने जाते हैं। आईआईटी देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में से है।
जेईई मेन एग्जाम में शीर्ष 1000 रैंक को सबसे अच्छा माना जाता है। इस रैंक वाले छात्र सबसे अधिक मांग वाली बीटेक ब्रांच सीएसई और ईसीई के लिए उच्च संभावनाओं के साथ आईआईआईटी, एनआईटी और अन्य शीर्ष संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। 10,000 या उससे कम रैंक IIIT, NIT और लोकप्रिय शाखाओं वाले सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) में प्रवेश की अनुमति देता है, जबकि CSE के लिए बेहतर रैंक की आवश्यकता हो सकती है।
वहीं, 10,000 से 15,000 के बीच रैंक होने पर मिड टियर IIIT और NIT और राज्य स्तर के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्र बीटेक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जेईई मेन में 50,000 रैंक होने पर एनआईटी और आईआईआईटी में प्रवेश की संभावना कम हो सकती है, लेकिन राज्य सरकार और निजी संस्थान इस रैंक वाले उम्मीदवारों के लिए विकल्प बने हुए हैं। इसके अलावा, मान्यता प्राप्त कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए 5000 से नीचे की रैंक भी अच्छी है।
Also readJEE Preparation App: जेईई मेन और एडवांस्ड 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऐप कौन से हैं?
जेईई मेन में 90 से 95 के बीच पर्सेंटाइल वाले या 14,000 से 45,000 के बीच रैंक वाले अभ्यर्थियों को आईआईआईटी में प्रवेश मिलने की अधिक संभावना होती है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में अच्छा, औसत से ऊपर और औसत रैंक की जांच कर सकते हैं:
| रैंक टाइप | रैंक |
|---|---|
| अच्छा | 25000 तक |
| औसत से ऊपर | 25000 से 50000 तक |
| औसत | 50000 |
Also readJEE Main 2025: जेईई मेन में 20 अंक का पर्सेंटाइल क्या होगा? रैंक और निर्धारण कारक जानें
जेईई मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन तैयारी के दौरान इस लेख में नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन 2025 (अपेक्षित) अंक बनाम रैंक की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | जेईई मेन 2025 स्कोर 300 में से (अपेक्षित) | जेईई मेन रैंक 2025 (अपेक्षित) |
|---|---|---|
| 1 | 288- 294 | 20-11 |
| 2 | 280-284 | 44-22 |
| 3 | 270- 279 | 107-63 |
| 4 | 252- 268 | 522-106 |
| 5 | 231-249 | 1385-546 |
| 6 | 215-230 | 2798-1421 |
| 7 | 202-214 | 4666-2862 |
| 8 | 190-200 | 6664- 4830 |
| 9 | 175-189 | 10746-7151 |
| 10 | 161-174 | 16163-11018 |
| 11 | 149-159 | 21145-16495 |
| 12 | 132-148 | 32826-22238 |
| 13 | 120-131 | 43174-33636 |
| 14 | 110-119 | 54293-44115 |
| 15 | 102-109 | 65758-55269 |
| 16 | 95-101 | 76260-66999 |
| 17 | 89-94 | 87219-78111 |
| 18 | 79-88 | 109329-90144 |
| 19 | 64-87 | 169542-92303 |
| 20 | 44-62 | 326517-173239 |
| 21 | 1-42 | 1025009-334080 |