Santosh Kumar | February 16, 2026 | 10:03 AM IST | 13 mins read
जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ को चैलेंज नहीं किया जा सकता है। फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट तैयार होगा।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Now
JEE Mains Result 2026 Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट 16 फरवरी तक जारी किया जाएगा। जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2026 सेशन 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन एग्जाम 21 से 29 जनवरी तक हुआ और इसमें लाखों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को जारी की गई, और 6 फरवरी तक ऑब्जेक्शन लिए गए। सभी चैलेंज को रिव्यू करने के बाद जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होगा।
जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ को चैलेंज नहीं किया जा सकता है। फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट तैयार होगा। जेईई मेन परीक्षा में डिलीट किए गए सवालों के लिए बोनस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं।
एनटीए ने पहले ही जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट 2026 जारी कर दी है। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा अलग-अलग डेट्स पर हुई। पेपर 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को हुई, जबकि पेपर 2 की परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित की गई।
Also readJEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर की जल्द, रिजल्ट डेट जानें
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी-वाइज कटऑफ सेशन 2 के बाद ही जारी किए जाएंगे। जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफाई करने में मदद करेंगे, जहां टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स ही पात्र होंगे।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, और एग्जाम 2 से 9 अप्रैल तक होगा। जेईई मेन अप्रैल 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी रात 9 बजे तक और शुल्क भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।