JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट आज @jeemain.nta.nic.in, फाइनल आंसर, स्कोर कार्ड लिंक जानें

Santosh Kumar | February 16, 2026 | 10:03 AM IST | 13 mins read

जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ को चैलेंज नहीं किया जा सकता है। फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट तैयार होगा।

JEE Main 2026 College Predictor

Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.

Try Now
एनटीए ने पहले ही जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट 2026 जारी कर दी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

JEE Mains Result 2026 Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट 16 फरवरी तक जारी किया जाएगा। जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2026 सेशन 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन एग्जाम 21 से 29 जनवरी तक हुआ और इसमें लाखों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को जारी की गई, और 6 फरवरी तक ऑब्जेक्शन लिए गए। सभी चैलेंज को रिव्यू करने के बाद जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होगा।

JEE Main Final Answer Key 2026: जेईई मेन फाइनल आंसर की जल्द

जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ को चैलेंज नहीं किया जा सकता है। फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट तैयार होगा। जेईई मेन परीक्षा में डिलीट किए गए सवालों के लिए बोनस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं।

एनटीए ने पहले ही जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट 2026 जारी कर दी है। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा अलग-अलग डेट्स पर हुई। पेपर 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को हुई, जबकि पेपर 2 की परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित की गई।

Also read JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर की जल्द, रिजल्ट डेट जानें

JEE Main Session 1 Result 2026: जेईई मेन रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

JEE Mains Result 2026: जेईई मेन कैटेगरी-वाइज कटऑफ 2026

ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी-वाइज कटऑफ सेशन 2 के बाद ही जारी किए जाएंगे। जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफाई करने में मदद करेंगे, जहां टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स ही पात्र होंगे।

जेईई मेन 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, और एग्जाम 2 से 9 अप्रैल तक होगा। जेईई मेन अप्रैल 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी रात 9 बजे तक और शुल्क भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]