Santosh Kumar | February 7, 2025 | 08:18 PM IST | 5 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके जेईई मेन रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
JEE Main Result 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कभी भी जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट जारी कर सकती है। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। उम्मीदवार जेईई मेन 2025 से जुड़े तमाम अपडेट के लिए jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
एनटीए जेईई मेन 2025 आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक कर सकेंगे।
इससे पहले, जेईई मेन 2025 प्रोविजनल आंसर की एनटीए द्वारा 4 फरवरी को जारी की गई। एनटीए ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 6 फरवरी, 2025 तक उम्मीदवारों को मौका दिया।
जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। जेईई मेन 2025 सत्र 1 का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को बीई, बीटेक (पेपर 1) और 30 जनवरी को बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए किया गया।
जेईई मेन 2025 परीक्षा देश-विदेश में 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एनटीए रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ 2025 भी जारी करेगा। सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2025 आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगी।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), आईआईआईटी और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में इंजीनियरिंग और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का दूसरा सत्र 1 से 8 अप्रैल तक निर्धारित है। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है।
जो लोग केवल जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन विंडो बंद होने से पहले पंजीकरण करना होगा। पात्रता मानदंड के अनुसार, जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
अगर उम्मीदवार को परीक्षा से संबंधित कोई कन्फ्यूजन है, तो वह 011-40759000 पर कॉल कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है। जेईई मेन सेशन 2 के हर अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।