Santosh Kumar | February 24, 2025 | 08:31 AM IST | 1 min read
एनटीए जेईई मेन 2025 पेपर 2 के दोनों सत्रों के बाद, उम्मीदवारों की रैंक उनके दो एनटीए स्कोर के आधार पर जारी की जाएगी।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कल यानी 23 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया। जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट में 2 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। जेईई मेन पेपर 2 में पाटने नील संदेश ने बीआर्क में और सुनिधि सिंह ने बीप्लान में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा 12 विदेशी शहरों सहित 289 शहरों में 391 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बीआर्क (पेपर 2ए) के लिए कुल 63,481 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 44,144 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क में उपस्थिति दर 69.54% रही। वहीं बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 28,335 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 18,596 परीक्षा में शामिल हुए और इस परीक्षा की उपस्थिति दर 65.63% दर्ज की गई।
जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क में लिंग के आधार पर पाटने नील संदेश पुरुष टॉपर हैं और सिद्धि बम्बल महिला टॉपर हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बीआर्क के लिए श्रेणीवार जेईई मेन 2025 पेपर 2 टॉपर्स की जांच कर सकते हैं-
| श्रेणी | जेईई मेन टॉपर का नाम | राज्य | पर्सेंटाइल |
|---|---|---|---|
सामान्य | पाटने नील संदेश | महाराष्ट्र | 100 |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस | बेत्थु यशवंत साई | आंध्र प्रदेश | 99.9524284 |
ओबीसी-एनसीएल | फातिमा नसरीन के | केरल | 99.9660203 |
एससी | तनिष्का नितिन डेरे | महाराष्ट्र | 99.8776731 |
एसटी | त्सेवांग नामग्याल | कर्नाटक | 99.9569590 |
पीडब्ल्यूबीडी | तनीष्क वसंत बारसगड़े | महाराष्ट्र | 97.6236861 |
एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया है। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बीप्लान में श्रेणीवार टॉपर्स की जांच कर सकते हैं-
| श्रेणी | टॉपर का नाम | राज्य | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
सामान्य | सुनीधि सिंह | मध्य प्रदेश | 100 |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस | तुषार देशपांडे | कर्नाटक | 99.9085825 |
ओबीसी-एनसीएल | कला साई स्रुजाना | आंध्र प्रदेश | 99.9892450 |
एससी | कांचुमर्थी प्रणीत, कसुकिर्थी लोका कृति | आंध्र प्रदेश | 99.9354700 |
एसटी | त्सेवांग नामग्याल | कर्नाटक | 99.9731125 |
पीडब्ल्यूबीडी | इम्मिडी श्री साई इम्निश | आंध्र प्रदेश | 99.5375350 |