JEECUP 2025 Live: यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की jeecup.admissions.nic.in पर जारी; रिजल्ट डेट, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | June 17, 2025 | 10:54 PM IST | 4 mins read
जीकप 2025 उत्तर कुंजी की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से 16 जून को जीकप 2025 आंसर की जारी कर दी गई है। यूपी पॉलिटेक्निक 2025 प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से जेईईसीयूपी 2025 प्रोविजनल आंसर की की जांच कर सकते हैं।
Also See: JEE Main 2024 College Predictor
जीकप 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए का भुगतान करना होगा।
यूपी पॉलिटेक्निक उत्तर कुंजी 2025 की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जीकप 2025 प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
Also read JEECUP Answer Key 2025: जीकप आंसर की jeecup.admissions.nic.in पर जारी, आपत्तियां दर्ज कराएं
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद परिषद द्वारा जीकप 2025 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसके बाद यूपी पॉलिटेक्निक 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। जीकप 2025 कटऑफ में न्यूनतम या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
जीकप 2025 काउंसलिंग में दस्तावेज सत्यापन, विकल्प भरना, सीट अलॉटमेंट और आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग शामिल है। जेईईसीयूपी 2025 के लिए काउंसलिंग शुल्क 250 रुपए है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JEECUP Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जीकप 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की 2025 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी