JEECUP Counselling 2024: जीकप काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग jeecup.admissions.nic.in पर शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 22, 2024 | 09:58 PM IST | 1 min read
जेईईसीयूपी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट वापसी की अंतिम तिथि 1 अगस्त है। जेईईसीयूपी का शैक्षणिक सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने जीकप 2024 राउंड 2 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीकप 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की प्राथमिकताएं भर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 चॉइस-फिलिंग सुविधा 24 जुलाई को बंद हो जाएगी।
Also See: JEE Main 2024 College Predictor
आवेदकों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर, जेईई कप 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 25 जुलाई को घोषित किया जाएगा। जेईईसीयूपी 2024 राउंड 2 सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान 26 से 30 जुलाई के बीच किया जा सकता है।
इसके अलावा सरकारी, सहायता प्राप्त, पीपीपी पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए ऑनलाइन शेष फीस 26 से 31 जुलाई के बीच जमा की जा सकेगी। जेईईसीयूपी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट वापसी की अंतिम तिथि 1 अगस्त है। जेईईसीयूपी का शैक्षणिक सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा।
JEECUP Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को जीकप काउंसलिंग के दौरान आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- जीकप 2024 एडमिट कार्ड
- जीकप 2024 रैंक कार्ड
- जीकप काउंसलिंग आवंटन पत्र
- योग्यता परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- प्रवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दो हालिया तस्वीरें
- निवास प्रमाण पत्र
- उपर्युक्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी के दो सेट
Also read JEECUP Counselling 2024: जीकप राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित, jeecup.admissions.nic.in पर करें चेक
JEECUP Counselling 2024: विकल्प भरने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2024 विकल्प भरने की प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- Round 2 Choice Filling for JEECUP Counselling 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और निर्देश पढ़ें।
- अब विकल्पों को प्राथमिकता के क्रम में भरें।
- इसके बाद पुष्टिकरण पेज सबमिट करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी