JAC Class 11 Time Table 2026: झारखंड कक्षा 11 टाइम टेबल जारी, 25 फरवरी से एग्जाम, एडमिट कार्ड डेट की घोषणा
Santosh Kumar | January 30, 2026 | 02:01 PM IST | 2 mins read
झारखंड कक्षा 11वीं की परीक्षा केवल 5 विषयों में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। मुख्य विषयों की परीक्षाएं तय परीक्षा केंद्रों पर होंगी।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आधिकारिक तौर पर क्लास 11 का टाइम टेबल 2026 जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड की सालाना परीक्षाएं 25 से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। यह शेड्यूल आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स पर लागू होगा, जिसमें अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। स्टूडेंट्स अब टाइम टेबल पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड कक्षा 11वीं की परीक्षा केवल 5 विषयों में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। मुख्य विषयों की परीक्षाएं तय परीक्षा केंद्रों पर होंगी। परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को 5 में से कम से कम 4 विषयों में पास होना होगा।
JAC Class 11 Admit Card 2026: जेएसी कक्षा 11 एडमिट कार्ड डेट
जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड क्लास 11 की परीक्षा में हर सब्जेक्ट के लिए 40 नंबर के मल्टीपल-चॉइस सवाल (एमसीक्यू टाइप) होंगे, और +2 स्कूल/कॉलेज लेवल पर हर सब्जेक्ट के लिए 10 नंबर का इंटरनल असेसमेंट होगा।
बोर्ड ने सभी +2 स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपलों को निर्देश दिया है कि वे 16 फरवरी, 2026 से बोर्ड की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और यह सुनिश्चित करें कि वे संबंधित छात्रों को सौंप दिए जाएं।
JAC Class 11 Time Table 2026: झारखंड कक्षा 11 परीक्षा की डेटशीट
बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से आन्तरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि 2 से 14 मार्च तक ऑनलाइन की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। जेएसी कक्षा 11 डेटशीट 2026 इस प्रकार है-
| एग्जाम डेट | पहली शिफ्ट |
प्रश्नों की संख्या और कुल अंक |
दूसरी शिफ्ट |
प्रश्नों की संख्या और कुल अंक |
|---|---|---|---|---|
|
25 फरवरी
|
पेपर I मुख्य भाषा (ENA/HNA) (साइंस और कॉमर्स के लिए) एचएनबी+एम.बी (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए) (सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक) |
40 प्रश्न 40 अंक |
पेपर I मुख्य भाषा (ENA/HNA) (आर्ट्स के लिए) (दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक) |
40 प्रश्न 40 अंक |
|
26 फरवरी
|
पेपर II फिजिक्स + केमिस्ट्री / लेखांकन + स्नातक अध्ययन (साइंस और कॉमर्स के लिए) (सुबह 10.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक) |
40+40 प्रश्न 80 अंक |
पेपर II वैकल्पिक विषय– प्रथम, द्वितीय और तृतीय (आर्ट्स के लिए) (दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक) |
40+40+40 प्रश्न 120 अंक |
|
27 फरवरी
|
पेपर-III वैकल्पिक विषय - तीसरा और चौथा (साइंस और कॉमर्स के लिए) (सुबह 10.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक) |
40+40 प्रश्न 80 अंक |
पेपर-III ऐच्छिक भाषा (आर्ट्स के लिए) (दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक) |
40 प्रश्न 40 अंक |
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी