Jharkhand NEET PG 2024 Counselling: झारखंड नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | November 20, 2024 | 10:41 AM IST | 2 mins read
झारखंड नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया 20 नवंबर, 2024 से शुरू होगी।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमडी/ एमएस/ डिप्लोमा और डीएनबी में प्रवेश के लिए राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नीट पीजी 2024 परिणामों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।
जेसीईसीईबी द्वारा जारी राउंड 1 आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया आज यानी 20 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। झारखंड नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2024 तय की गई है।
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 27 नवंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। संबंधित संस्थान में प्रमाण पत्र/ दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश 28 नवंबर, 2024 से 4 दिसंबर, 2024 के बीच होगा। झारखंड नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग फीस और सुरक्षा राशि का भी भुगतान करना होगा।
Also read NEET PG 2024 Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी
झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी-1/ बीसी-2 वर्ग के उम्मीदवारों को 1,250 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि सभी श्रेणियों के एससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवार के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Jharkhand NEET PG 2024 Counselling: सुरक्षा राशि
सरकारी संस्थानों में प्रवेश के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 30,000 रुपये सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 15,000 रुपये है। दोनों (सरकारी/निजी) मेडिकल कॉलेजों के लिए सुरक्षा राशि 2,00,000 रुपये, डेंटल कॉलेज के लिए 1,00,000 रुपये और स्ट्रे/मॉपअप राउंड के लिए 50,000 रुपये है।
Jharkhand NEET PG 2024 Counselling Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
नोटिस के अनुसार, दूसरे राउंड और अगले राउंड की काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लेने पर सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी। अगर उम्मीदवारों ने वैध प्रवेश लिया है और काउंसलिंग के किसी भी चरण के बाद कोई सीट आवंटित नहीं की जाती है तो सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी