Abhay Pratap Singh | February 17, 2025 | 08:33 AM IST | 2 mins read
जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने जेकेपीएससी सीसीई 2024 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जेकेपीएससी सीसीई प्री एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक हाल टिकट के साथ मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ वोटर आईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक लाना होगा।
जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 23 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
नोटिस के अनुसार, प्रथम सत्र के लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे तक तथा दूसरे सत्र के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे तक है। जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 से संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को जेकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नोटिस में कहा गया कि, यदि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में सक्षम नहीं हैं, तो वे ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन शुल्क भरने के वैध प्रमाण के साथ 19 फरवरी, 2025 तक या उससे पहले आयोग के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। 19 फरवरी के बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं: