JMI 2024: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सत्ता के दुरुपयोग के चलते पूर्व कार्यवाहक कुलपति को किया निलंबित
Press Trust of India | August 9, 2024 | 07:30 AM IST | 2 mins read
जांच लंबित रहने तक पूर्व कार्यवाहक कुलपति इकबाल हुसैन को अगले आदेश तक विधि संकाय और संपदा अधिकारी के कार्यालय में जाने से रोक दिया गया है।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के कार्यवाहक कुलपति मोहम्मद शकील ने अपने पूर्ववर्ती इकबाल हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर भूमि बेचने के मामले में कथित तौर पर “पद का दुरुपयोग” करने का आरोप है।
बृहस्पतिवार (8 अगस्त 2024) को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय ने हुसैन के खिलाफ जांच शुरू की है, जिसकी अध्यक्षता उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा किए जाने की संभावना है। वह विश्वविद्यालय में विधि संकाय में कार्यरत हैं।
हुसैन के खिलाफ जांच लंबित रहने तक उन्हें अगले आदेश तक विधि संकाय और संपदा अधिकारी के कार्यालय में जाने से रोक दिया गया है। हुसैन की ओर से निलंबन और आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
आदेश में कहा गया है कार्यवाहक कुलपति ने विधि संकाय के प्रोफेसर इकबाल हुसैन को जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसमें आगे कहा गया, “निलंबन की अवधि के दौरान प्रोफेसर इकबाल हुसैन (निलंबन के तहत) सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।”
जारी आदेश के अनुसार, मामले का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने पिछले महीने एक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया था कि हुसैन ने उस आवेदक को एक पत्र जारी करके कथित रूप से प्रक्रिया और आवश्यक मंजूरी को दरकिनार कर दिया, जिसने जमीन के निपटान के लिए ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ मांगा था।
JMI CDOE Admission 2024: दूरस्थ एवं ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (CDOE) ने विभिन्न दूरस्थ एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट www.jmicoe.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जेएमआई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। अभ्यर्थियों को पीजी और यूजी कोर्स में योग्यता परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]Global Quest Report 2024: केवल 9% भारतीय Gen Zs उद्यमिता अपनाना चाहते हैं - रिपोर्ट
ग्लोबल क्वेस्ट रिपोर्ट 2024 विश्व के 7 देशों भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के युवाओं से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी