JNVST Admission 2025: नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 8, 2024 | 11:41 AM IST | 2 mins read
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले पात्र छात्रों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 16 सितंबर तय की गई है। शासकीय, अशासकीय या ईजीएस में कक्षा 5वीं की पढ़ाई करने वाले छात्र ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। नोटिस में कहा गया कि केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिला हेतु आवेदन करने वाले छात्रों का जन्म 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच हुआ हो। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि, पंजीकृत छात्रों के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 का आयोजन 18 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्र एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर नवोदय विद्यालय प्रॉस्पेक्टस 2024-25 की जांच कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने पूरे भारत में स्थित विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए जनवरी 2025 में एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम मार्च 2025 में घोषित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू की गई है। छात्रों से आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
JNVST 2025 Admission: आवेदन कैसे करें?
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं:
- एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाएं।
- JNVST एडमिशन फॉर्म 2024 लिंक खोलें और रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी