JoSAA Counselling Round 5 Result 2024: जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 17, 2024 | 06:35 PM IST | 2 mins read
जोसा काउंसलिंग राउंड 5 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज यानी 17 जुलाई को जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। बीटेक प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
जोसा काउंसलिंग राउंड 5 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीट आवंटित छात्रों को 22 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग और शुल्क भुगतान के साथ ही दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारोंं को फीस भुगतान संबंधी समस्याओं के समाधान और प्रश्नों का उत्तर 23 जुलाई तक दिया जाएगा। जिन छात्रों ने एनआईटी काउंसलिंग में भाग लिया था और इंजीनियरिंग काउंसलिंग से अपनी सीटें वापस लेना चाहते हैं, वे 17 जुलाई से 22 जुलाई के बीच सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकल सकते हैं।
जोसा काउंसलिंग का आयोजन कुल 6 राउंड में किया जाएगा। प्रत्येक राउंड में सीट आवंटन, ऑनलाइन रिपोर्टिंग और शुल्क भुगतान को शामिल किया जाएगा। जोसा काउंसलिंग से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को प्राधिकरण की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) द्वारा जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड रैंक के आधार पर आईआईटी, एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, आईआईआईटी और अन्य तकनीकी संस्थानों में इंजीनियरिंग एवं अन्य स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन काउंसलिंग प्रोसेस (CCP) आयोजित किया जाता है।
JoSAA round 5 result 2024: परिणाम कैसे जांचें?
आवेदक JoSAA राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम 2024 की जांच के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें
- JoSAA सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिपोर्टिंग पूरी करें, भुगतान करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी