JPSC JET 2024: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 6, 2025 | 02:09 PM IST | 1 min read
झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए आवेदकों को शुल्क भुगतान के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विज्ञापन संख्या 08/2025 के अंतर्गत झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (JET 2024) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले, जेपीएससी जेईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 6 अक्टूबर, 2025 निर्धारित थी।
झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए आवेदन करने वाले यूएनआर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 575 रुपए तथा बीसी-1/ बीसी-2/ ईडब्ल्यूएस को 300 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ थर्ड जेंडर कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए जेईटी फीस 150 रुपए निर्धारित है।
जेपीएससी जेईटी 2024 के लिए कैंडिडेट को परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए 31 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे) तक का समय दिया गया है। सफलतापूर्वक झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 1 से 3 नवंबर, 2025 तक खुलेगी। जेईटी 2025 परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
झारखंड पात्रता परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जेईटी परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
झारखंड पात्रता परीक्षा प्रश्नपत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होगा। जेईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JPSC JET 2024 Application: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- जेपीएसकी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, जेईटी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]BSEB Exams 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र secondary.biharboardonline.com (कक्षा 10वीं के लिए) और seniorsecondary.biharboardonline.com (कक्षा 12वीं के लिए) पर उपलब्ध हैं। बीएसईबी ने 2027 की मैट्रिक परीक्षा के लिए भी आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी