JSSC Recruitment 2024: झारखंड इंटर लेवल प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन, जल्दी करें अप्लाई
Santosh Kumar | August 10, 2024 | 05:00 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 864 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 836 पद जूनियर क्लर्क (रेगुलर), 27 पद स्टेनोग्राफर और 1 पद जूनियर क्लर्क (बैकलॉग) के लिए हैं।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा जारी 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 864 पदों की वैकेंसी के लिए आवेदन करने का आज यानी 10 अगस्त को आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए इसे भर सकते हैं। जेएसएससी ने 15 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी।
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 864 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 836 जूनियर क्लर्क (नियमित), 27 स्टेनोग्राफर और 1 जूनियर क्लर्क (बैकलॉग) के लिए हैं।
झारखंड इंटरमीडिएट लेवल प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन सुधार विंडो 18 से 20 अगस्त तक खुली रहेगी।
JSSC Inter Level Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
योग्यता मानदंड की बात करें तो जूनियर क्लर्क के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
वहीं स्टेनोग्राफर पद के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना चाहिए और स्टेनोग्राफी और टाइपिंग भी आनी चाहिए। स्टेनोग्राफी 80 शब्द प्रति मिनट, हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट (एससी/एसटी-25 शब्द प्रति मिनट) होनी चाहिए।
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, जबकि इन वर्गों की महिलाओं के लिए 38 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
JSSC Recruitment 2024:: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेएसएससी इंटर स्तरीय भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर What's New सेक्शन में विजिट करें।
- अब, Online Application for JIS(CKHT)CCE-2023 पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- लॉगिन के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज करके फॉर्म भरें।
- इसके बाद शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी