JSSC Recruitment 2024: झारखंड स्वास्थ्य विभाग भर्ती के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन, 10वीं पास उम्मीदवार पात्र
Santosh Kumar | August 30, 2024 | 03:21 PM IST | 2 mins read
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए जारी 510 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का कल यानी 31 अगस्त को आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड फील्ड वर्कर पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
जेएसएससी फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 50 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है।
जेएसएससी फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
JSSC Recruitment 2024: आवेदन सुधार विंडो तिथि
इस भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से ही देना होगा। आयोग ने शुल्क भुगतान की तिथि 2 सितंबर तय की है। साथ ही, जेएसएससी फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 6 से 8 सितंबर के बीच उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी।
इस भर्ती में श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है: सामान्य वर्ग के लिए 230 पद, अनुसूचित जाति के लिए 133 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 44 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 45 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 51 पद। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन करें।
JSSC Field Worker Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेएसएससी फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर 'JFWCE-2024' लिंक खोलें।
- जेएसएससी फील्ड वर्कर भर्ती 2024 का आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी