Latur ITI Professor: लातूर आईटीआई प्रोफेसर निलंबित; छात्रों से जबरन घर का शौचालय साफ कराने का आरोप
Press Trust of India | July 5, 2024 | 02:25 PM IST | 1 min read
औसा स्थित आईटीआई की प्रोफेसर मनीषा खानपुरे को संस्थान ने 2 जुलाई को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि उन पर 3 छात्राओं का कथित तौर पर शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की प्रोफेसर मनीषा खानपुरे को कुछ छात्राओं से घर के काम करवाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने शुक्रवार (5 जुलाई) को इसकी जानकारी मीडिया से साझा की। संस्थान की प्रिंसिपल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए खबर की पुष्टि की।
जानकारी के अनुसार, औसा स्थित आईटीआई की प्रोफेसर मनीषा खानपुरे को संस्थान ने 2 जुलाई को निलंबित कर दिया था, क्योंकि उन पर 3 छात्राओं का कथित तौर पर शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। प्रिंसिपल इंदिरा रणभीडकर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा पिछले सप्ताह रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रोफेसर ने छात्राओं को कम अंक देने की धमकी देकर उनसे घर के काम और शौचालय साफ करवाए। इस बीच, प्रोफेसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें आईटीआई प्रोफेसर मनीषा खानपुरे छात्राओं से घर का कूड़ा साफ करवाती नजर आ रही हैं। छात्राओं और अभिभावकों की ओर से शिकायत मिलने के बाद प्रोफेसर को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रिंसिपल रणभिडकर ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों की ओर से शिकायत मिलने के बाद प्रोफेसर को एक ज्ञापन जारी किया गया। उन्होंने कहा कि 3 सदस्यों की एक जांच समिति गठित की गई और उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है।
अगली खबर
]CBSE Compartment Exam 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी; 15 जुलाई से एग्जाम
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 15 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी