MAH CET Merit List 2024: एमएएच सीईटी अंतिम मेरिट सूची बीबीए, बीसीए, बीबीएम, एमबीए, एमसीए के लिए आज होगी जारी
Abhay Pratap Singh | September 22, 2024 | 10:37 AM IST | 2 mins read
एमएएच सीएपी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 28 सितंबर 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज यानी 22 सितंबर को महाराष्ट्र राज्य एवं अखिल भारतीय उम्मीदवारों के लिए एमएएट सीईटी अंतिम मेरिट सूची की घोषणा करेगा। एमएएच सीईटी बीबीएस एमबीए अंतिम मेरिट सूची 2024 आधिकारिक वेबसाइट bbabcacap24.mahacet.org पर होस्ट की जाएगी।
एमएएच बीबीए, एमबीए मेरिट सूची के साथ राउंड 1 केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के लिए प्रोविजनल श्रेणी-वार सीट मैट्रिक्स भी जारी की जाएगी। बीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम, एमबीए और एमसीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार प्रवेश पोर्टल के माध्यम से एमएएच सीएपी मेरिट सूची 2024 की जांच कर सकेंगे।
महाराष्ट्र एमएएच मेरिट लिस्ट 2024 के बाद 23 सितंबर से पंजीकरण और च्वाइस लॉकिंग सुविधा शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार 25 सितंबर तक एमएएच सीएपी एमबीए आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। छात्रों द्वारा प्रस्तुत पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्पों की समीक्षा के बाद प्रोविजनल आवंटन परिणाम 28 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।
एमएएच बीबीए, एमबीए सीट आवंटन भरे गए विकल्पों, मेरिट, रैंक, सीटों की उपलब्धता और पिछले साल के कट-ऑफ रुझानों के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
MAH CAP 1 Counselling Dates 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
एमएएच सीईटी सीएपी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
|
महाराष्ट्र सीईटी बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए काउंसलिंग
|
तिथियां |
|---|---|
|
अंतिम योग्यता और श्रेणीवार सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
|
22 सितंबर |
|
ऑनलाइन प्रस्तुति और चयन की पुष्टि
|
22 सितंबर से 25 सितंबर |
|
सीएपी राउंड 1 के किए प्रोविजनल आवंटन का प्रदर्शन
|
28 सितंबर |
|
सीएपी राउंड 1 आवंटन के अनुसार उम्मीदवार द्वारा अपने लॉगिन के माध्यम से प्रस्तावित सीट को स्वीकार करना
|
29 सितंबर से 1 अक्टूबर, दोपहर 3 बजे तक |
|
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना तथा सीएपी राउंड 1 के बाद आवश्यक दस्तावेज जमा करके तथा शुल्क का भुगतान करके प्रवेश की पुष्टि करना
|
29 सितंबर से 1 अक्टूबर, शाम 5 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी