MAH MCA CET Counselling 2024: एमएएच एमसीए सीईटी काउंसलिंग पंजीकरण की लास्ट डेट आज, दस्तावेज सत्यापन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 21, 2024 | 12:10 PM IST | 2 mins read
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएएच एमसीए सीईटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: राज्य सीईटी सेल, महाराष्ट्र की ओर से आज यानी 21 जुलाई को महाराष्ट्र एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (MAH MCA CET 2024) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इससे पहले, MAH MCA CET 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 जुलाई थी।
शेड्यूल के अनुसार, एमएएच एमसीए सीईटी 2024 दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन पत्र की पुष्टि 22 जुलाई को की जाएगी। प्रोविजनल एमएएच एमसीए सीईटी 2024 मेरिट सूची 24 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद, एमएएच एमसीए सीईटी 2024 अंतिम मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएएच एमसीए सीईटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। MAH MCA CET 2024 काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। एमएएच एमसीए सीईटी 2024 मेरिट सूची में आवंटित कैंडिडेट ही सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।
MAH MCA CET 2024 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये और महाराष्ट्र के आरक्षित एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा, एनआरआई/ पीआईओ/ ओसीआई/ विदेशी नागरिकों के बच्चों को 5,000 रुपये काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
एमएएच एमसीए सीईटी 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के माध्यम से उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी। उम्मीदवारों को MAH MCA CET 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
MAH MCA CET 2024 काउंसलिंग के लिए एमसीए सीईटी 2024 एडमिट कार्ड, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र और स्नातक डिग्री मार्कशीट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, आवेदक के पास प्रोविजनल सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज होने चाहिए।
अगली खबर
]CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक जानें
केंद्रीय और अन्य संबद्ध विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को 379 स्थानों पर आयोजित की गई थी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी