Maharashtra Board 2024: महाराष्ट्र बोर्ड ने 26 जुलाई को होने वाली कक्षा 10, 12 की पूरक परीक्षाएं की स्थगित
Abhay Pratap Singh | July 25, 2024 | 08:53 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने नोटिस में कहा, “जो छात्र भारी बारिश के कारण गुरुवार (25 जुलाई) को आयोजित सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उन्हें पुनः परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।”
Candidates can find the information regarding 50 best B.Tech colleges in Maharashtra, available subjects, fees and exams to be taken in this ebook.
Download EBookनई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कल यानी 26 जुलाई (शुक्रवार) को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा स्थगित कर दी है। बताया गया कि राज्य भर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बोर्ड द्वारा यह फैसला लिया गया है।
आधिकारिक नोटिस में बोर्ड ने कहा कि, “कक्षा 10वीं के लिए 26 जुलाई को होने वाली साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्ट 2 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा अब 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।”
इसके अलावा, कक्षा 12वीं के तीन विषयों ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी और एमसीवीसी की परीक्षा अब 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। एमएसबीएसएचएसई के अनुसार, शेष परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बोर्ड ने जारी नोटिस में आगे कहा कि जो छात्र भारी बारिश के कारण गुरुवार (25 जुलाई) को आयोजित सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उन्हें पुनः परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। इस साल, महाराष्ट्र कक्षा 10वीं का परिणाम 27 मई को और कक्षा 12वीं का परिणाम 21 मई को घोषित किया गया था।
एमएसबीएसएचएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं (एसएससी) की पूरक परीक्षाओं का आयोजन 16 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जाएगा। जबकि, महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं (एचएससी) की पूरक परीक्षाएं 16 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
बता दें, नियमित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च को शुरू हुई और 26 मार्च 2024 को समाप्त हुई, जिसमें 15 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, महाराष्ट्र (एचएससी) कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में 14 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। नवीनतम अपडेट के लिए छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी