Maharashtra NEET UG Counselling 2024: महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी
Abhay Pratap Singh | August 27, 2024 | 08:38 AM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 27 अगस्त से 29 अगस्त के बीच विकल्प भर सकेंगे।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट medical2024.mahacet.org पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
महाराष्ट्र नीट यूजी प्रोविजनल मेरिट सूची पीडीएफ में नीट अखिल भारतीय रैंक (AIR), नीट रोल नंबर, सीईटी सेल ऑनलाइन फॉर्म नंबर, उम्मीदवार का नाम, लिंग, श्रेणी, एनआरआई स्थिति और विशेष आरक्षण का विवरण दिया गया है। सीईटी सेल ने मेरिट सूची के साथ ही काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है।
काउंसलिंग अधिकारी आज यानी 27 अगस्त को ग्रुप ए - एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए प्रोविजनल सीट मैट्रिक भी जारी करेंगे। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, पंजीकृत उम्मीदवार 27 अगस्त से 29 अगस्त के बीच विकल्प भर सकेंगे। वहीं, राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 30 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
महाराष्ट्र नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल मेरिट सूची के अनुसार, कुल 59,132 उम्मीदवारों ने एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीपीटीएच, बीओटीएच, बीएएसएलपी और बी (पी एवं ओ) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। जिनमें से कुल 55,781 अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश के लिए पात्र पाए गए हैं।
Maharashtra NEET UG counselling merit list 2024: कैसे जांचें?
महाराष्ट्र नीट यूजी मेरिट सूची 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट medical2024.mahacet.org पर विजिट करें।
- “NEET UG 2024 के MBBS, BDS पाठ्यक्रम (ग्रुप A) के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की प्रोविजनल मेरिट सूची” लिंक पर क्लिक करें।
- एमबीबीएस, बीडीएस मेरिट सूची पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- सूची में अपना नाम खोजें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
AYUSH NEET UG Counselling Schedule 2024: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग कार्यक्रम
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर 28 अगस्त से शुरू होगी। राउंड 1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर है। सीट आवंटन परिणाम 5 सितंबर को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी