Maharashtra News: भिवंडी में 800 रुपये की रिश्वत लेते स्कूल प्रिंसिपल और क्लर्क गिरफ्तार, जानें मामला
Press Trust of India | September 4, 2024 | 06:04 PM IST | 1 min read
माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने 3 सितंबर को क्लर्क को उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से पैसे ले रहा था।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में निजी स्कूल की प्रिंसिपल और एक क्लर्क को 800 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार, 4 सितंबर को यह जानकारी दी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी ने बताया कि छात्र को स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर छात्र के लीविंग सर्टिफिकेट की प्रमाणित प्रति जारी करने के लिए 1,000 रुपये की मांग की, लेकिन बाद में छात्र के माता-पिता से 800 रुपये स्वीकार करने पर सहमत हो गए।
अभिभावकों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने 3 सितंबर को क्लर्क को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह शिकायतकर्ता से पैसे ले रहा था। समाचार एजेंसी के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि बाद में प्रिंसिपल को भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले, एक अन्य मामले में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के नासिक में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के विपणन और निरीक्षण निदेशालय के एक वरिष्ठ विपणन अधिकारी को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारी ने 3 सितंबर को यह जानकारी दी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी