NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए मेडिकल कॉलेज अपलोड कर सकते हैं सीट मैट्रिक्स : एनएमसी
Saurabh Pandey | July 17, 2024 | 01:16 PM IST | 2 mins read
किसी भी तकनीकी पूछताछ के मामले में, संस्थान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच निम्नलिखित संपर्क नंबरों 011-69227413, 69227416, 69227419 और 69227423 पर एमसीसी से संपर्क कर सकता है।
नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर एक नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने सभी कॉलेजों को अपनी सीटों की जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है। सीटों से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। मेडिकल सीटों की सूची 20 जुलाई तक पोर्टल पर अपलोड की जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 1,08,940 एमबीबीएस सीटें हैं, जिनमें से तमिलनाडु के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सबसे अधिक 5,275 एमबीबीएस सीटें हैं, इसके बाद महाराष्ट्र के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5,125 सीटें हैं।
जुलाई के तीसरे सप्ताह काउंसलिंग
हालांकि, केंद्र ने पहले कहा था कि वह जुलाई के तीसरे सप्ताह से चार चरणों में NEET-UG के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। NEET-UG 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से चार राउंड में आयोजित की जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया अंतिम चरण है।
पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार जारी नोटिस में कहा गया है कि यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले संस्थानों को सूचित किया जाता है कि यूजी सीटों के कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए इंट्राएमसीसी पोर्टल अभी खुला है। इसलिए, संस्थानों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी सीटें दर्ज करना शुरू करें ताकि सीटों के कॉन्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
इसमें आगे कहा गया है कि पोर्टल पर सीटों में प्रवेश के लिए यूजर आईडी या पासवर्ड पिछले वर्षों की तरह ही है। इसमें लिखा है कि यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप 'पासवर्ड भूल गए' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं और अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।
Also read NEET UG Row 2024: सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए की याचिकाओं पर जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 18 जुलाई को
किसी भी तकनीकी पूछताछ के मामले में, संस्थान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच निम्नलिखित संपर्क नंबरों 011-69227413, 69227416, 69227419 और 69227423 पर एमसीसी से संपर्क कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी