MCC NEET UG Counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण आज से शुरू, सीट आवंटन 13 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 5, 2024 | 08:29 AM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा 6 सितंबर से शुरू होगी और वरीयता जमा करने की आखिरी तिथि 10 सितंबर है।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2024 (NEET UG 2024) राउंड 2 के लिए काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 5 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
नीट यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा 6 सितंबर से शुरू होगी और वरीयता जमा करने की आखिरी तिथि 10 सितंबर तय की गई है। नीट यूजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया 11 सितंबर से 12 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
एमसीसी नीट यूजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर 2024 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 14 सितंबर से 20 सितंबर 2024 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी द्वारा कॉलेजों के रिकॉर्ड के साथ शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 21 सितंबर से 22 सितंबर के बीच किया जाएगा।
डीम्ड यूनिवर्सिटी में मेडिकल, डेंटल और बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 5,000 रुपये पंजीकरण शुल्क और 2 लाख रुपये की वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इसके अलावा, 15% अखिल भारतीय कोटा, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, AFMC, ESI, AIIMS, JIPMER या BSc नर्सिंग में आवेदन करने वाले यूआर, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये है। जबकि, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है। किसी भी तकनीकी पूछताछ के लिए कैंडिडेट 011-69227413, 69227419 और 69227423 पर एमसीसी से संपर्क कर सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड, NEET 2024 स्कोरकार्ड, कक्षा 10 एवं 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर और 8 पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अभ्यर्थी के पास होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी