MCC NEET UG Counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम आज mcc.nic.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | September 13, 2024 | 09:14 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 का आयोजन एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज यानी 13 सितंबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए हैदराबाद, तेलंगाना में 400 एमबीबीएस सीटें और 200 बीडीएस सीटें जोड़ने की घोषणा की है।
MCC NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 2 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 14 सितंबर से 20 सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। संस्थान 21 से 22 सितंबर 2024 तक उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट समिति की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को NEET UG स्कोर कार्ड 2024, NEET UG सीट आवंटन आदेश, कक्षा 10, 12 की मार्कशीट, सरकार द्वारा जारी पहचान सत्यापन, जाति प्रमाण पत्र और PwBD प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाने होंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी और 8 पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा।
जो कैंडिडेट काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद ही विकल्प दिया जाएगा। NEET UG राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर से शुरू होगा। एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 का आयोजन किया जाता है।
NEET UG Seat Allotment: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार NEET UG MBBS, BDS सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- NEET UG राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- NEET UG काउंसलिंग आवंटन परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे।
- आवंटन स्थिति की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
- छात्रों को प्रवेश की पुष्टि के लिए आवंटन को भी स्वीकार करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी