MH CET 3-year LLB 2024: एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | August 19, 2024 | 11:42 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएच सीईटी) 3-वर्षीय एलएलबी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए सीएपी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 2 काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 आवंटन परिणाम में सीटें प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 20 से 23 अगस्त, 2024 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना आवश्यक है।
MH CET 3-year LLB 2024: सीएपी राउंड 3 सीट आवंटन
शेड्यूल के अनुसार, सीएपी राउंड 3 के लिए रिक्त सीटें 24 अगस्त को प्रदर्शित की जाएंगी। सभी उम्मीदवारों के लिए कॉलेज विकल्प फॉर्म भरने/संपादन का काम 24 से 26 अगस्त, 2024 तक किया जाएगा। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 2024 की घोषणा 6 सितंबर को की जाएगी।
केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से 3 वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए लगभग 16,240 सीटें उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने 12-13 मार्च, 2024 को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 परीक्षा आयोजित की, जिसके परिणाम 3 मई, 2024 को घोषित किए गए थे।
MH CET 3-Year LLB Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी काउंसलिंग 2024 के लिए अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को साथ ले जाना होगा-
- एमएएच सीईटी 2024 एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
- अनंतिम आवंटन पत्र
- सीट स्वीकृति शुल्क रसीद।
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
- स्नातक डिग्री की मार्कशीट
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी)
- प्रवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- वैध पहचान प्रमाण
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी