MH CET 3-year LLB Counselling 2024: एमएच सीईटी 3 वर्षीय एलएलबी काउंसलिंग पंजीकरण cetcell.mahacet.org पर शुरू
Abhay Pratap Singh | July 11, 2024 | 01:37 PM IST | 2 mins read
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी सीएपी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 जुलाई है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 3 वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम के लिए सेंट्रलाइज्ड प्रोसेस ऑफ एडमिशन (CAP) शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी सीएपी काउंसलिंग 2024 फॉर्म भर सकते हैं।
एमएच सीईटी 3 वर्षीय एलएलबी काउंसलिंग पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी काउंसलिंग 2024 पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और एनआरआई उम्मीदवारों के लिए 5,000 रुपये है।
एमएच सीईटी 3 वर्षीय एलएलबी सीएपी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। हालांकि, अनिवासी भारतीय (NRI), भारत के प्रवासी नागरिक (OCI), भारतीय मूल के व्यक्ति (POI), विदेशी राष्ट्रीय छात्र (FNS) और खाड़ी देशों में भारतीय श्रमिकों के बच्चे (CIWGC) उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 10 अगस्त है।
राउंड 1 के लिए एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 वर्णमाला सूची 23 जुलाई को जारी की जाएगी। राउंड 1 के लिए एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 अंतिम मेरिट सूची 29 जुलाई को घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को 23 से 26 जुलाई तक आवेदन पत्र (यदि आवश्यक हो) को संपादित करने मौका भी दिया जाएगा।
MH CET 3-year LLB Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी सीएपी काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10 की मार्कशीट।
- कक्षा 12 की मार्कशीट।
- पासपोर्ट साइज की फोटो।
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर।
- स्व-सत्यापन के साथ रूपांतरण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- MAH LLB 2024 CET स्कोरकार्ड।
- एमएच सीईटी लॉ आवेदन पत्र की प्रति।
- निवास प्रमाण पत्र।
- जन्म प्रमाण पत्र।
MH CET 2024 LLB Counselling: आरक्षण नीति
उम्मीदवार नीचे MH CET 2024 LLB आरक्षण नीति 2024 देख सकते हैं:
| आरक्षण श्रेणी | आरक्षण प्रतिशत |
|---|---|
|
अनुसूचित जातियां और बौद्ध धर्म में परिवर्तित अनुसूचित जाति (एससी) |
13.00 % |
|
अनुसूचित जनजाति (एसटी) |
7.00 % |
|
विमुक्त जाति (वीजे)/ विमुक्त जनजातियाँ (डीटी) (एनटी-ए) |
3.00 % |
|
खानाबदोश जनजातियां 1 (NT-B) |
2.5% |
|
खानाबदोश जनजातियां 2 (NT-C) |
3.5% |
|
खानाबदोश जनजातियां 3 (NT-D) |
2.00 % |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
19.00 % |
|
कुल |
50.00 % |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी