Mission Buniyaad Level 2 Result 2026: मिशन बुनियाद लेवल 2 रिजल्ट जारी, मार्च में होगी लेवल 3 परीक्षा
Saurabh Pandey | February 27, 2026 | 11:33 AM IST | 2 mins read
मिशन बुनियाद लेवल 2 के लिए चयनित उम्मीदवार परीक्षा के लेवल 3 में शामिल हो सकते हैं, जो मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे। प्रवेश परीक्षा 30 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : शिक्षा विभाग ने हरियाणा प्रतिभा खोज के तहत मिशन बुनियाद लेवल-2 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट registration.buniyaadhry.com के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा में फरीदाबाद के 1003 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 286 विद्यार्थियों ने लेवल-2 में सफलता हासिल की है। जिले में सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी चयनित हुए हैं। स्कूल के 17 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
वहीं सेक्टर-55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वहीं गांव सेहतपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भी 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके अलावा सैदपुर स्थित सरकारी स्कूल के छात्र रुद्र ने पहला स्थान पाया है।
Mission Buniyaad Level 2 2026: करनाल के आंकड़े
मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में करनाल जिले में बेटियां सबसे आगे रहीं। 329 चयनित विद्यार्थियों में 176 बेटियां हैं। अब ये सभी विद्यार्थी मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में होने वाली लेवल-3 परीक्षा में भाग लेंगे।
मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा 30 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। करनाल जिले में इस परीक्षा के लिए 1,233 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,178 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। प्रदेशभर में करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,161 विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है।
Also Read] Mission Buniyaad Level 2 Exam 2026: मिशन बुनियाद लेवल 2 परीक्षा कल, गाइडलाइंस, शिफ्ट टाइमिंग जानें
Mission Buniyaad क्या है?
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 2022 में शुरू किया गया मिशन बुनियाद एक मूलभूत शिक्षा कार्यक्रम है, जो गणित, विज्ञान और भाषा जैसे विषयों में बुनियादी क्षमताओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित है, साथ ही मेधावी छात्रों को उच्च शैक्षणिक प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करता है। मॉडल स्कूलों, डिजिटल कक्षाओं और नियमित मूल्यांकन के माध्यम से, यह कार्यक्रम कम उम्र में ही शैक्षणिक क्षमता की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करता है।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी