MPBSE Model Paper 2025: एमपीबीएसई ने सभी विषयों के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर किए जारी
Santosh Kumar | December 7, 2024 | 12:23 PM IST | 2 mins read
छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से विषयवार एमपी बोर्ड मॉडल पेपर पीडीएफ 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.
Download EBookनई दिल्ली: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर एमपीबीएसई मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड ने प्रत्येक विषय के लिए मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
एमपीबीएसई ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए MP बोर्ड कक्षा 12 मॉडल पेपर 2024-25 जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विषयवार एमपी बोर्ड मॉडल पेपर पीडीएफ 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि एमपीबीएसई ने मुख्य विषयों के अभ्यास के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2024-25 के पैटर्न पर आधारित सैंपल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
MPBSE Model Paper 2025: एमपी बोर्ड एग्जाम डेट 2025
बोर्ड ने यह भी कहा है कि ये सैंपल पेपर मुख्य परीक्षा में इस्तेमाल किए गए प्रश्न पत्रों से संबंधित नहीं हैं। बता दें कि कक्षा 12 के लिए एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 2025 परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
जबकि एमपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2025 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड अगले साल जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड फरवरी 2025 में जारी होने की उम्मीद है।
Also read MP Board Time Table 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का शेड्यूल जारी, 25 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
MP Board Sample Paper 2025: कैसे करें डाउनलोड
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सभी विषय के लिए एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Important Notice लिंक पर क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड 2025 परीक्षा पैटर्न लिंक को ओपन करें।
- एमपीबीएसई सैंपल पेपर 2025 पीडीएफ लिंक स्क्रीन पर होगा।
- जिस विषय का सैंपल पेपर चाहते हैं उसका पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी