MP Medical College News: “रैगिंग के शिकार” छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के छात्रावास को बताया “रावण की लंका”
Press Trust of India | December 18, 2024 | 02:52 PM IST | 1 min read
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर "प्लीज हेल्प मी" नाम से अकाउंट पर एक छात्र ने कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रैगिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मध्य प्रदेश: इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में जूनियर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ कथित रैगिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर आरोप सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर "प्लीज हेल्प मी" नाम से अकाउंट चलाने वाले एक छात्र ने कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रैगिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए खुद को एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र बताया है।
Ragging News: रैगिंग के कारण गंभीर अवसाद में छात्र
छात्र ने कहा है कि रैगिंग के कारण वह "गंभीर अवसाद" में है। उसने आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीनों से उसे रैगिंग के माध्यम से गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और "वह मौत के कगार पर है।"
"एक्स" पोस्ट में स्थानीय मीडिया से अपील की गई है, "कृपया मेरी बात सुनें। मेरा अनुरोध है कि शहर में अगर कोई रावण की लंका है, तो वह एमजीएम मेडिकल कॉलेज का ब्वॉयज हॉस्टल है, जहां न पुलिस का नियंत्रण है और न ही कॉलेज का।"
Also read Anti Ragging: मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए यूडीएफ ने एनएमसी से कड़ी कार्रवाई की अपील की
सीनियर छात्रों ने की जूनियर्स की पिटाई
पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि नशे की हालत में सीनियर छात्रों ने देर रात से सुबह तक हॉस्टल की छत पर जूनियर छात्रों को पीटते रहे। इन पोस्ट में सीएम मोहन यादव, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को टैग कर मदद की गुहार लगाई गई है।
मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक डीन डॉ. नीलेश दलाल ने बुधवार को पीटीआई को बताया कि रैगिंग के आरोपों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने लड़कों के छात्रावास के मुख्य वार्डन डॉ. वीएस पाल से तथ्यों की जानकारी मांगी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी