MP NEET UG 2025 Counselling Postponed: एमपी नीट यूजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग स्थगित, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 6, 2025 | 09:19 PM IST | 2 mins read
एमपी स्टेट कंबाइंड काउंसलिंग नीट यूजी 2025 के लिए मॉप-अप राउंड 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग (MP DME) ने 6 अक्टूबर को एमपी नीट यूजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 2025 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। एमपी स्टेट कंबाइंड काउंसलिंग नीट यूजी 2025 के लिए मॉप-अप राउंड 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी। हालांकि, अब प्रवेश प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
यह निर्णय मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा राउंड-3 की अखिल भारतीय कोटा (AIQ) काउंसलिंग के लिए नई एमबीबीएस सीटों को जोड़ने और विकल्प भरने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की घोषणा के बाद लिया गया है। डीएमई ने कहा कि, राज्य मॉप-अप राउंड का नया कार्यक्रम उचित समय पर जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, “इस्तीफा लिंक और पंजीकरण लिंक 07.10.2025 से अखिल भारतीय काउंसलिंग (एआईक्यू) राउंड 3 आवंटन परिणाम घोषित होने तक सक्रिय रहेंगे।” उम्मीदवार एमपी डीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 मॉप-अप राउंड के लिए लेटेस्ट नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “राज्य मॉप-अप राउंड काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एमसीसी द्वारा अपनी वेबसाइट पर दिनांक 04.10.2025 और 06.10.2025 को जारी सूचना के अनुसार, राज्य मॉप-अप राउंड, जो 07.10.2025 से शुरू होने वाला था, को अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है।”
एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में एमबीबीएस की कुल 139 नई सीटें जोड़ी गई थी। इसके अतिरिक्त, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट, पंजाब में 8 अन्य एमबीबीएस सीटों को (यूआर-3, ओबीसी-2, एससी-2, ईडब्ल्यूएस-1) एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 सीट मैट्रिक्स में शामिल किया गया है ।
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए विकल्प भरने की सुविधा अगले निर्देश तक बढ़ा दी गई है। इसलिए, उम्मीदवार राउंड-3 के लिए एआईक्यू काउंसलिंग की तिथियों की पुष्टि होने के बाद, MP NEET UG काउंसलिंग 2025 के मॉप-अप राउंड का शेड्यूल जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी