MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट मेरिट लिस्ट एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स के लिए dme.mponline.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | August 21, 2024 | 05:22 PM IST | 2 mins read
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 की रैंक सूची में राज्य मेरिट रैंक, नीट स्कोर, अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), श्रेणी, लिंग और टिप्पणियां शामिल हैं।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय द्वारा एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए राज्य की मेरिट सूची आज यानी 21 अगस्त को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल dme.mponline.gov.in के माध्यम से एमपी नीट यूजी 2024 राज्य मेरिट सूची की जांच कर सकते हैं। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए अंतिम रिक्तियों (सीटों की संख्या) 16 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
जिन अभ्यर्थियों का नाम एमपी राज्य एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए जारी मेरिट सूची 2024 में है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए विकल्प भरकर लॉक कर सकेंगे। एमपी नीट 2024 के रैंक सूची में राज्य मेरिट रैंक, नीट स्कोर, अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), श्रेणी, लिंग, और टिप्पणियां शामिल हैं।
एमपी नीट मेरिट लिस्ट 2024 एमपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2024 के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में 85% राज्य कोटे के तहत 4,180 एमबीबीएस सीटों और 1,283 बीडीएस सीटों, साथ ही एमपी के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की सभी सीटों पर प्रवेश के लिए जारी की गई है।
MP NEET UG Counselling 2024: च्वाइस फिलिंग 26 अगस्त तक
चयनित अभ्यर्थियों के लिए 22 से 26 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। राउंड-1 का परिणाम 29 अगस्त को घोषित किया जाएगा। सीट सुरक्षित करने वाले अभ्यर्थियों को नामांकन और प्रवेश के लिए 31 अगस्त से 4 सितंबर तक अपने निजी मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
नामांकन रद्द करने के लिए अभ्यर्थियों को 31 अगस्त से 7 सितंबर तक का समय दिया गया है। साथ ही, जो छात्र अपने प्रवेश के बाद अपग्रेडेशन चाहते हैं, वे इसी अवधि के दौरान अपने कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से इस विकल्प का चयन कर सकते हैं।
Also read NEET PG 2024 Result Live: नीट पीजी परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे जारी, चेक करने का डायरेक्ट लिंक जानें
MP NEET Merit List 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एमपी नीट यूजी राज्य मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एमपी नीट मेरिट लिस्ट 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- एमपी नीट यूजी 2024 राज्य मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट अपने नाम, रोल नंबर की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी