MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट dme.mponline.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 29, 2024 | 06:33 PM IST | 1 min read
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के तहत जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 31 अगस्त से 4 सितंबर 2024 के बीच अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्यप्रदेश ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमपी नीट यूजी के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है। वे अब अपना सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए, 85% राज्य कोटे के तहत सरकारी कॉलेजों में 4,180 एमबीबीएस और 1,283 बीडीएस सीटें उपलब्ध हैं, और निजी कॉलेजों में सभी सीटें उपलब्ध हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करेगी।
एमपी नीट यूजी सीट आवंटन 2024 में मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS प्रवेश के लिए चुने गए उम्मीदवारों की रैंक और श्रेणी-वार जानकारी होगी। उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, नीट यूजी रैंक, राज्य रैंक, आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम जैसे विवरण एमपी नीट आवंटन सूची 2024 के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
MP NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
- एमपी नीट यूजी 2024 राउंड 1 सीट आवंटन - 29 अगस्त 2024
- आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग - 31 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक
- ऑनलाइन प्रवेश रद्द करना - 31 अगस्त से 7 सितंबर 2024
Also read NEET PG 2024 Scorecard: नीट पीजी स्कोरकार्ड कल natboard.edu.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया
MP NEET UG Counselling 2024: सीट आवंटन डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले एमपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीट आवंटन सूची सेक्शन पर जाएं।
- एमपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रडेंशियल दर्ज करके अपना नाम और सीट आवंटन चेक करें।
- एमपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ को सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी