Santosh Kumar | March 27, 2026 | 10:55 PM IST | 9 mins read
छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर, रोल नंबर या समग्र आईडी का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) ने दोपहर 1:30 बजे कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए। लाखों छात्र और उनके माता-पिता नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट लिंक आरएसकेएमपी की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर एक्टिव है।
बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया समय से पहले पूरी होने के बाद, तय समय से पहले ही नतीजे घोषित करने का फैसला किया। कक्षा 5 की परीक्षाएं 20 से 26 फरवरी तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 8 की परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक हुईं।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में 25 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। बोर्ड ने नतीजों की घोषणा आज ही कर दी है, ताकि नया शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू हो सके।
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं-
मार्कशीट भी संबंधित स्कूलों में वितरित की जाएंगी। एमपी बोर्ड की कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं के लिए, पास होने का न्यूनतम मानदंड 33 प्रतिशत है। छात्रों के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
बोर्ड ने इस वर्ष पास होने के मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें और अगर छात्र की मार्कशीट में कोई गड़बड़ी दिखे, तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें।