MPPSC SSE 2025 Notification: एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स के लिए 3 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | January 1, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी एसएसई अधिसूचना 2025 उम्मीदवारों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एमपीपीएससी एसएसई की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in के जरिए 3 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं। एमपी एसएसई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी दोपहर 12 बजे तक तय की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आयोग द्वारा किसी भी प्रकार का मैनुअल या डाक से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सभी स्नातक पास उम्मीदवार और स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार एमपीपीएससी एसएसई 2025 प्रीलिम्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को जारी अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए।
MPPSC SSE 2025 Notification: एमपीपीएससी एसएसई आवेदन शुल्क
अभ्यर्थी एमपी एसएसई परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा शुल्क एमपी ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क के माध्यम से नकद स्वीकार किया जाएगा।
एमपीपीएससी एसएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा।
MPPSC SSE 2025 Exam Date: एमपीपीएससी एसएसई परीक्षा तिथि
जारी नोटिस के अनुसार, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 16 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना राज्य सेवा परीक्षा 2024 के समान ही रहेगी।
परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं योजना में कोई परिवर्तन नहीं होगा। एमपीपीएससी एसएसई आवेदन में त्रुटि सुधार 8 से 19 जनवरी तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके लिए प्रति सत्र 50 रुपये प्रति त्रुटि सुधार शुल्क देय होगा।
अभ्यर्थी त्रुटि सुधार के लिए एमपी ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क की सेवाएं ले सकते हैं। ध्यान रहे कि अभ्यर्थी के नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारी नहीं जा सकेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के संदर्भ में की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी