MP CPCT 2024: एमपी सीपीसीटी के लिए पंजीकरण cpct.mp.gov.in पर शुरू, जानें परीक्षा पैटर्न, फीस, पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | August 10, 2024 | 12:55 PM IST | 2 mins read
सीपीसीटी परीक्षा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, सागर में आयोजित की जाएगी। मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (MPSeDC) ने कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा (सीपीसीटी) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाकर सीपीसीटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीपीसीटी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2024 तक है।
एमपी सीपीसीटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा कोई नहीं है।
MP CPCT 2024: शैक्षणिक योग्यता
एमपी सीपीसीटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 3 साल के पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
MP CPCT 2024 Registration: आवेदन शुल्क
सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान 660 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान एमपी ऑनलाइन कियोस्क या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अन्य शुल्क भुगतान मोड पर नकद के माध्यम से कर सकते हैं।
MP CPCT 2024: परीक्षा तिथि
एमपी सीपीसीटी 2024 परीक्षा 6 और 8 सितंबर को आयोजित होने वाली है। परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो खंड होंगे - कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट। एमपी सीपीसीटी 2024 उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।सीपीसीटी स्कोरकार्ड परीक्षा की तारीख से 07 वर्षों के लिए वैध है।
MP CPCT 2024: इन शहरों में होगी परीक्षा
सीपीसीटी परीक्षा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, सागर में आयोजित की जाएगी। मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
MP CPCT 2024 Registration: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीपीसीटी 2024 पंजीकरण लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी