Santosh Kumar | August 26, 2024 | 10:47 PM IST | 1 min read
नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने असिस्टेंट मैनेजर के ग्रेड ए पद के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नाबार्ड ग्रेड ए प्रारंभिक परीक्षा 1 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। नाबार्ड भर्ती अभियान के तहत संगठन में 102 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें असिस्टेंट मैनेजर (आरडीबीएस) के 100 पद और एएम (राजभाषा) के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।
नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। नाबार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में 4 चरण शामिल हैं। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं।
नाबार्ड प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी जिसमें 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। नाबार्ड ग्रेड ए 2024 मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसके लिए 210 मिनट आवंटित किए जाएंगे। साइकोमेट्रिक टेस्ट एमसीक्यूआधारित होगा और समय अवधि 90 मिनट होगी। साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
Also readNABARD Grade A Recruitment 2024: नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती, परीक्षा 1 सितंबर
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नाबार्ड ग्रेड ए सहायक प्रबंधक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-