NABARD Grade A Admit Card 2024: नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड nabard.org पर जारी, 1 सितंबर को परीक्षा
Santosh Kumar | August 26, 2024 | 10:47 PM IST | 1 min read
नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने असिस्टेंट मैनेजर के ग्रेड ए पद के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नाबार्ड ग्रेड ए प्रारंभिक परीक्षा 1 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। नाबार्ड भर्ती अभियान के तहत संगठन में 102 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें असिस्टेंट मैनेजर (आरडीबीएस) के 100 पद और एएम (राजभाषा) के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।
NABARD Grade A Admit Card 2024: प्रवेश पत्र डिटेल्स
नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। नाबार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में 4 चरण शामिल हैं। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं।
नाबार्ड प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी जिसमें 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। नाबार्ड ग्रेड ए 2024 मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसके लिए 210 मिनट आवंटित किए जाएंगे। साइकोमेट्रिक टेस्ट एमसीक्यूआधारित होगा और समय अवधि 90 मिनट होगी। साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
Also read NABARD Grade A Recruitment 2024: नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती, परीक्षा 1 सितंबर
NABARD Grade A Admit Card Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नाबार्ड ग्रेड ए सहायक प्रबंधक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
- होम पेज पर 'Career Notices' अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब 'Click Here to Continue' लिंक को ओपन करें।
- यहां नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- नाबार्ड सहायक प्रबंधक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी