NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन विंडो ओपन, अंतिम तिथि 21 अक्टूबर
Santosh Kumar | October 2, 2024 | 11:34 AM IST | 1 min read
नाबार्ड ग्रुप सी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने ऑफिस अटेंडेंट ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nabard.org के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट 2024 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम के लिए 50 रुपये है।
NABARD Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। नाबार्ड भर्ती 2024 के तहत 108 पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 में चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट मेन्स परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
NABARD Group C Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- डायरेक्ट लिंक पर जाएं- ibpsonline.ibps.in/nabardsep24
- 'Click here for New Registration' पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- पंजीकृत आईडी को विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
- नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 फॉर्म को भरें।
- शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र जमा करें।
- अंत में पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी