National Space Day 2024: भारत का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज, थीम और चंद्रयान-3 मिशन के बारे में जानें
Abhay Pratap Singh | August 23, 2024 | 11:21 AM IST | 2 mins read
चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल, प्रोपल्शन मॉड्यूल और एक रोवर को शामिल किया गया था, जिसका उद्देश्य अंतरग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नई तकनीकों का विकास और प्रदर्शन करना था।
नई दिल्ली: भारत आज यानी 23 अगस्त को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 (National Space Day 2024) मना रहा है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का नेतृत्व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा किया गया है। भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए इस तिथि को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।
चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी। इसके साथ ही भारत चांद की सतह पर उतरने वाला विश्व का चौथा देश बन गया। वहीं, भारत चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बन गया। नेशनल स्पेश डे पर राजधानी दिल्ली में विज्ञान एवं अंतरिक्ष से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विक्रम लैंडर को जिस स्थान पर सफलतापूर्वक उतारा गया था उस लैंडिंग प्लाइंट का नाम ‘शिव शक्ति’ पॉइंट (स्टेशन शिव शक्ति) रखा गया और 23 अगस्त को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया गया। बता दें, चंद्रयान-3 मिशन के दौरान सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर से निकलकर प्रज्ञान रोजर ने चांद की सतह का निरीक्षण किया था।
भारत के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 की थीम ‘चांद को छूते हुए जीवन को छूना’ है। थीम इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने अपने निवासियों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है, जो वैज्ञानिक सफलताओं से आगे बढ़कर सामाजिक विकास, आर्थिक समृद्धि और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को शामिल करता है।
चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल (एलएम), प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) और एक रोवर को शामिल किया गया था। इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर विशेष रूप से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो की क्षमता का प्रदर्शन करना था। इस मिशन का लक्ष्य सॉफ्ट लैंडिंग, रोवर एक्सप्लोरेशन और साइंटिफिक एक्सप्लोरेशन हासिल करना था।
National Space Day: पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नेशनल स्पेश डे’ पर बधाई देते हुए कहा कि, “पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है। हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित अनेक निर्णय लिए हैं तथा आने वाले समय में हम और भी निर्णय लेंगे।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी